Thursday, 23 June 2022

अलसी खाने के फायदे और नुकसान

 

अलसी खाने के फायदे और नुकसान

अलसी के बीज आमतौर पर भूरे या पीले रंग के होते हैं। यह पिसी हुई, भुने और अक्सर अलसी के तेल में बाजार बेचे जाते है। भोजन में इस्तेमाल होने के अलावा और त्वचा की नमी बढ़ाने के लिए अलसी के तेल को त्वचा पर लगाया जा सकता है। कुछ लोग बालों उगने और चमक को देने के लिए अलसी के तेल का उपयोग करते हैं।अलसी का तेल ज्यादातर वयस्कों के लिए सुरक्षित होता है। रोजाना 2 ग्राम अलसी के तेल को 6 महीने तक सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया गया है।  बड़ी खुराक ले से दस्त हो सकते है। जो हजारों साल पहले मध्य पूर्व में उत्पन्न हुए थे।

अलसी खाने के फायदे

1) अलसी के बीज हृदय के लिए लाभकारी हैं, मुख्य रूप से ओमेगा 3 फैटी एसिड, लिग्नान और फाइबर इसमें होते है। 
2) इसे खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। अलसी के बीज में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो भूख को कम करते है।
3) अलसी का सेवन रक्तचाप को कम करने में भी मदद करता है।
4) दस्त और कब्ज बड़ी परेशानी का कारण बनते हैं अलसी का उपयोग दोनों में किया जा सकता है।
5) अलसी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होते हैं। 

अलसी के नुकसान

1) जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें अपने आहार में अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए। 
2) इसके अधिक सेवन से पेट की परेशानी के साथ-साथ मल त्याग और दस्त की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
 

 

कीवी के फायदे और नुकसान

कीवी आमतौर पर एक अंडाकार के आकार होता है। इसकी रंग हलके हरे रंग का होती है। इसके छोटे काले बीजों होते है जो खाये जा सकते है। कीवी खाने में मीठा होता है । कीवी एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है, लेकिन सभी फलों की तरह इसमें भी एक सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। कीवी का सेवन 140 ग्राम या उससे कम करना आवश्यक है। 

कीवी खाने से क्या क्या फायदे हैं

1) कीवी विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है। यह फल हृदय पाचन और प्रतिरक्षा के लिए बहुत बढ़िया होता है।
2) रोग प्रतिरोधक क्षमता कीवी में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ता है। कीवी एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं। अंततः यह शरीर को सूजन और बीमारी को दूर करता है।
3) आंखों की बीमारी को रोकने और     स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी सहायता करता है।
4) कीवी में ऐसे गुण होते हैं जो रक्तचाप को कम करते हैं। कीवी फल हार्ट स्ट्रोक और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।


गर्म पानी नींबू के फायदे

                                                                     

हर सुबह एक कप गर्म पानी में निम्बू का रस पीने से आपके स्वास्थ्य को बेहतर रहता है। आये पढ़ते है गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से फायदे।
1) नींबू के रस में पाए जाने वाले खनिज और विटामिन पाचन को ठीक करते हैं।
2)  शरीर में ऊर्जा को बढ़ता है, आप सुबह की चाय या कॉफी के विकल्प के तौर पर भी इसे ले सकते है।
3) नींबू पोटेशियम का भी एक बड़ा ही अच्छे स्रोतो में से एक है। जो दिल को स्वस्थ रखने, मांसपेशियों के निर्माण और कार्बोहाइड्रेट का उपयोग करने में भी मदद करता है।
4) नींबू पूरे दिन भूख को रोकने में मदद कर सकता है जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।
5) नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है।
6) नींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को फिर से जीवंत करने और झुर्रियों को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही साथ त्वचा को शुद्ध करने में मदद करता है।

 

चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान


चुकंदर के रस के कई स्वास्थ्य लाभों है। कच्चा चुकंदर खाने में स्वादिष्ट होता हैं लेकिन पका कर और अचार बन का भी खाया जा सकता है । इसके पत्ते को भी खाया जा सकता है। चुकंदर कई प्रकार के होते हैं, जो की पीला, सफेद, गुलाबी या गहरा बैंगनी रंगो में पाया जाता है। चुकंदर में मुख्य रूप से पानी (87%), कार्ब्स (8%), और फाइबर (2-3%) होता है। 

चुकंदर खाने से क्या क्या फायदे हैं

1) चुकंदर में फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं।
2) यह ब्लड प्रेशर को कम करता है, जिससे हृदय रोग और अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है।
3) चुकंदर और उसका रस व्यायाम के दौरान आपके दिल और फेफड़ों को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है। कुछ एथलीट अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए व्यायाम करते समय चुकंदर खाते हैं या चुकंदर का रस पीते हैं।
4) चुकंदर विटामिन और खनिजों के अच्छे स्रोत हैं, जैसे कि फोलेट, मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी।
5) चुकंदर की तासीर ठंडी होती है।

चुकंदर के नुकसान

1) चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे किडनी स्टोन हो सकते है।
2) गुर्दे की पथरी है, तो चुकंदर से बचें ।
3) गठिया के एक प्रकार - "गाउट" में भी योगदान कर सकते हैं 

अलसी खाने के फायदे और नुकसान

  अलसी खाने के फायदे और नुकसान अलसी के बीज आमतौर पर भूरे या पीले रंग के होते हैं। यह पिसी हुई, भुने और अक्सर अलसी के तेल में बाजार बेचे जाते...